विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति (world's tallest statue)

विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति Tallest Statue in the world 

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति,दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा,  sabse badi murti in world, duniya mein sabse badi murti, विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा।

नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों आज हम Tallest Statue in the World दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियों के बारे में बात करने वाले हैं, आज आप जानेंगे दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियां कौन सी हैं? और इस प्रतिमा की क्या खासियत है।

अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि इतनी ऊंची-ऊंची मूर्तियां या प्रतिमा बनाई क्यों जाती है इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की निशानी के प्रतीक के रूप में महान हस्तियां, महान व्यक्तित्वों और घटनाओं के सम्मान करने के लिए दुनिया भर में अनेक प्रभावशाली मूर्तियाँ बनाई गई हैं।

यह मूर्ति भारत के वडोरा शहर के नर्मदा तट के पास सरदार सरोवर बांध, गुजरात में बनाई गई है। यह प्रतिमा सरदार बल्लभभाई पटेल की जिन्हें हम भारत के लौह पुरुष के नाम से भी जानते हैं जो आजादी से पहले भारत के गृह मामलों के मंत्री और उप मंत्री थे। इस प्रतिमा का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 पटेल की 143वीं जयंती पर किया था।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को statue of unity के नाम से भी जानते हैं यह बहुत सुंदर, प्रतिमा और भव्य मूर्ति है।
सिर्फ मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है।आधार सहित इस मूर्ति की कुल ऊँचाई 240 मीटर है जिसमे 58 मीटर का आधार है यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है इसके बाद 128 मीटर चीन की स्प्रिंग बुद्ध और न्यूयॉर्क की 90 मीटर ऊंची स्टैचू ऑफ लिबर्टी का नंबर आता हैं।

स्टेचू ऑफ यूनिटी का निर्माण पद्मभूषण से सम्मानित 97 वर्षीय शिल्पकार श्री राम वी सुथार ने ही प्रतिमा का डिजाइन करा हैं यह सैकड़ों मूर्तियों का निर्माण कर चुके है जिसमें शामिल है सांसद भवन के परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा भी शमिल है। शिल्पकार श्री राम वी सुथार का कहना हैं कि इस मूर्ति का निर्माण सिंधु घाटी सभ्यता की समकालीन काला से बनाया गया हैं इस मूर्ति के निर्माण में चार धातुओं के मिश्रण का प्रयोग किया गया है इसमें वर्षों तक जंग नहीं लगती है इसमें 85% तांबा का प्रयोग किया गया हैं।इस मूर्ति को बनाने के लिए 75000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट, 5700 मीट्रिक टन स्टील स्ट्रक्चर, 18500 टन प्रबलित स्टील रॉड और 22500 टन कांसे की चादर का इस्तेमाल किया गया है.

क्यों है यह प्रतिमा दूसरी प्रतिमाओं से खास
• इसकी कुल लागत ₹2,063 करोड़ (US$301.2 मिलियन) है। इसका कुल वजन 1700 टन है।
नर्मदा तट पर बनी है यह प्रतिमा 7 किलोमीटर दूर से नजर आती है।

• स्टेचू में लगे लिफ्ट के माध्यम से पर्यटक सरदार वल्लभ भाई पटेल के हृदय तक जा सकेंगे यहां से लोग सरदार सरोवर बांध और नर्मदा के 17 किलोमीटर तट पर फैली फूलों की घाटी का नजारा देख सकेंगे।

• प्रतिमा के उद्घाटन से पहले 30 छोटी और बड़ी नदियों के जल से स्टेचू के पास स्थित शिवलिंग पर अभिषेक और 30 ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चार किया गया।

• सबसे कम समय में बनने वाली दुनिया की पहली प्रतिमा है इसका निर्माण मे लगभग 44 महीने का वक्त लगा है चीन में स्थित 128 मीटर ऊंची स्प्रिंग बुद्ध के प्रतिमा के निर्माण में लगभग 90 साल का वक्त लगा था

• इंजीनियर के मुताबिक, इस प्रतिमा का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से किया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 6.5 की तीव्रता का भूकंप और 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का भी इस पर कोई असर नहीं होगा।

• स्टैचू ऑफ यूनिटी के निर्माण में 3400 मजदूर और 250 इंजीनियर ने काम किया है।

• यह अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति है। सरकार की ओर से यह स्टैच्यू सरदार पटेल की याद में बनवाया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पर्यटकों के लिए कई आकर्षण हैं। इसके साथ ही इसमें म्यूजियम, प्रदर्शनी, लेजर लाइट, साउंड शो, बोटिंग, हेलीकॉप्टर राइड जैसी कई चीजें शामिल हैं।

• पर्यटन विभाग ने बताया कि अब तक इस स्टैच्यू को देखने के लिए लगभग 26 लाख लोग आ चुके हैं। इस दौरान हुई टिकटों की सेल से सरकार को लगभग 57 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।


FAQ on statue of unity

1. सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति कितनी ऊंची है?
उत्तर मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है।

2. भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा का नाम क्या हैं?
उत्तर स्टैचू ऑफ यूनिटी, भारत दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 182 मीटर ऊंची।

3. स्टैचू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन कब हुआ था?
उत्तर प्रतिमा का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 पटेल की 143वीं जयंती पर किया था।

4. स्टैचू ऑफ यूनिटी कहां पर है?
उत्तर यह मूर्ति भारत के वडोरा शहर के नर्मदा तट के पास सरदार सरोवर बांध, गुजरात में बनाई गई है।

5. स्टेचू ऑफ यूनिटी किसने डिजाइन है?
उत्तर स्टेचू ऑफ यूनिटी का निर्माण पद्मभूषण से सम्मानित 97 वर्षीय शिल्पकार श्री राम वी सुथार ने ही प्रतिमा का डिजाइन करा हैं।

6. स्टैचू ऑफ यूनिटी किस नदी के किनारे है
उत्तर यह प्रतिमा सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी की दूरी पर साधू बेट नामक स्थान पर है जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है।

7. स्टैचू ऑफ यूनिटी को बनाने में कितना समय लगा था? 
उत्तर इसको बनाने में तकरीबन 44 महीने का वक्त लगा था. स्टैचू ऑफ यूनिटी को निर्माण में लगभग 2063 करोड़ रुपए खर्च आए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post